ज्योतिषाचार्य एस. एस. नागपाल
लखनऊ। अन्नकूट- गोवर्धन पूजा में कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार ये त्यौहार 2 नवंबर को मनाया जाएगा। इसमें भगवान कृष्ण गाय और बैलों का पूजन करते हैं। इस दिन को भगवान कृष्ण द्वारा इन्द्र देवता को पराजित किये जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के निर्मित दीपक जलाकर अन्नकूट का प्रसाद अर्पित करते हैं और सांयकाल राजा बली और भगवान विष्णु का पूजन करतें हैं।
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस दिन गेहूँ, चावल जैसे अनाज, बेसन से बनी कढ़ी और पत्ते वाली सब्जियों से बने भोजन को पकाया जाता है और भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है। इस साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 1 नवंबर को सांयकाल 06 :16 से प्रारंभ हो रही है. इस तिथि का समापन 02 नवंबर रात्रि 08:21 पर होगा. उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 02 नवंबर को होगी. गोवर्धन पूजा मुहूर्त प्रात: 06 :17 से 08 :30 एवं सांयकाल 03:09 से 05 :23 करना श्रेष्ठ है।