News Now
Sign In
बुधवार, मई 14, 2025
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: मकर संक्रान्ति इस बार 14 जनवरी को
Share
Notification
Font ResizerAa
News Now
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • Breaking News
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • महाराष्ट्र
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
News Now > धर्म > मकर संक्रान्ति इस बार 14 जनवरी को
धर्म

मकर संक्रान्ति इस बार 14 जनवरी को

News Now
Last updated: जनवरी 10, 2025 3:43 अपराह्न
News Now 4 महीना पहले
Share
SHARE

ज्योतिषाचार्य एस0एस0 नागपाल


लखनऊ। सूर्य के मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर जाना उत्तरायण कहलाता है। शास्त्रानुसार उत्तरायण देवताओं का दिन है। सूर्य के मकर राशि के प्रवेश को मकर संक्रान्ति कहते है। मकर संक्रान्ति प्रातः सूर्योदय के बाद पुन्यकाल में पवित्र स्थानों पर स्नान दान का महत्व होता है। इस पुन्यकाल में स्नान, सूर्य उपासना , जप , अनुष्ठान, दान-दक्षिणा करते है। इस अवसर पर काले तिल, गुड़ , खिचड़ी, कम्बल, लकड़ी, वस्त्र आदि का दान का विशेष महत्व है। इस अवसर पर प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ मेला लगेगा, पवित्र नदियों एवं गंगा सागर में मेला लगता है। मकर संक्रांति के बाद खरमास के कारण रूके हुए मांगलिक कार्य प्रारम्भ होते है जब सूर्य देव धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। चिंताहरण पंचांग अनुसार इस वर्ष सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर प्रवेश करेंगे इस दिन विष्कुम्भ योग और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बन रहा है, चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे मकर राशि के सूर्य के साथ ही पुण्यकाल में स्नान व दान के बाद चूड़ा-दही व तिल खाना शुभ होगा। पुण्यकाल में स्नान के बाद तिल का होम करने और चूड़ा, तिल, मिठाई, खिचड़ी सामग्री, गर्म कपड़े दान करने व इसे ग्रहण करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 14 जनवरी को पुण्यकाल सुबह 8:55 से सांयकाल 5:43 तक रहेगा
मकर संक्रान्ति के साथ अनेक पौराणिक तथ्य जुड़े हुए हैं जिसमें महाभारत की कथा के अनुसार भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिये मकर संक्रान्ति का दिन ही चुना था। कहा जाता है कि आज ही के दिन गंगा जी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थी। इसीलिए आज के दिन गंगा स्नान व तीर्थ स्थलों पर स्नान दान का विशेष महत्व माना गया है।
मकर संक्रान्ति पर्व उत्तर प्रदेश में खिचड़ी के नाम से , तमिल में पोंगल , राजस्थान और गुजरात में उत्तरायण , हरियाण, पंजाब में माघी और पूर्वी भारत में भोगाली बिहू के नाम से मनाया जाता है।
ज्योतिषानुसार अगर कंुडली में सूर्य शनि का दोष है तो मकर संक्रान्ति पर्व पर सूर्य उपासना, काले तिल दान करने से सूर्य शनि के दोष दूर होते है

You Might Also Like

13 मई को ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल, लखनऊ में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है ये दिन

कल मनाई जाएगी हनुमान जयन्ती

राम नवमी 6 अप्रैल को

नवरात्र अष्टमी 5 को, नवमी और कन्या पूजन 6 अप्रैल को

शनि का 29 मार्च को मीन राशि में गोचर, जानिए विभिन्न राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article HMPV से घबराएं नहीं, कॉविड-19 की तरह नहीं है गंभीर, स्वच्छता व बचाव से इस पर पा सकते हैं काबू
Next Article मौनी अमावस्या 29 जनवरी को, कल होगा महाकुंभ का सबसे बड़ा अमृत स्नान

ताजा खबरें

13 मई को ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल, लखनऊ में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है ये दिन

3 दिन पहले

पहलगाम का ये आतंकवादी हमला सिर्फ हिन्दू पर्यटकों पर ही नहीं बल्कि ज्यादातर कश्मीरियों पर भी है 

3 सप्ताह पहले

कल मनाई जाएगी हनुमान जयन्ती

1 महीना पहले

राम नवमी 6 अप्रैल को

1 महीना पहले

नवरात्र अष्टमी 5 को, नवमी और कन्या पूजन 6 अप्रैल को

1 महीना पहले

आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

2 महीना पहले

शनि का 29 मार्च को मीन राशि में गोचर, जानिए विभिन्न राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

2 महीना पहले

सूर्य ग्रहण 29 मार्च को, अपने देश में सूतक मान्य नहीं

2 महीना पहले

हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 का शुभारम्भ 30 मार्च से

2 महीना पहले

होलाष्टक 7 मार्च से, रुक जायेंगे मांगलिक कार्य

2 महीना पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • Breaking News
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • महाराष्ट्र
  • लखनऊ
  • जम्मू कश्मीर
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य खबरें
  • कोलकाता

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Logo - News Now Logo - News Now
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?