ज्योतिषाचार्य एस. एस. नागपाल
लखनऊ। वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। इस दिन शनि का राशि परिवर्तन भी होगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस कारण भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक नहीं रहेगा।
सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार दोपहर 2.21 बजे शुरू होगा और शाम 6.14 बजे खत्म होगा। ग्रहण मीन राशि और उत्तरभादपद नक्षत्र में लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप अटलांटिक सूर्यग्रहण को एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका में नजर आएगा।