News Now
Sign In
शनिवार, अक्टूबर 18, 2025
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के बीच करार
Share
Notification
Font ResizerAa
News Now
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • Breaking News
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • महाराष्ट्र
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
News Now > उत्तराखण्ड > स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के बीच करार
उत्तराखण्ड

स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के बीच करार

News Now
Last updated: अक्टूबर 31, 2024 12:47 अपराह्न
News Now 12 महीना पहले
Share
SHARE

न्यूज Now ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के मध्य एक समझौता किया गया। वाइब्रेंट विलेज योजना के अन्तर्गत आईटीबीपी की उत्तराखण्ड में तैनात वाहिनी के लिए स्थानीय उत्पादों जिन्दा बकरी/भेड़, चिकन और मछली की आपूर्ति के लिए किये गये समझौता पर उत्तराखण्ड शासन से सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम और आईटीबीपी से आईजी संजय गुंज्याल ने हस्ताक्षर किये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समझौते से जहां स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका बढ़ेगी, बल्कि उन्हें लगेगा कि किसी न किसी रूप में हम देश की सुरक्षा से जुड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों का आईटीबीपी के साथ सम्पर्क भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश के प्रहरी हैं। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आईटीबीपी ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के स्थानीय उत्पादों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहे। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी को सब्जियां, दूध, पनीर, अण्डा की आपूर्ति की व्यवस्था भी राज्य से किये जाने की दिशा में योजना बनाई जाए।
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आजीविका में वृद्धि के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।

इस समझौते से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 11 हजार से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा, जिसमें प्रमुख रूप से 7 हजार महिलाएं शामिल हैं। भेड़-बकरी पालकों में 10 हजार पशुपालक, कुरकुट की आपूर्ति से लगभग 800 से अधिक एवं मछली आपूर्ति के लिए 500 से अधिक मछली पालकों को इसका लाभ मिलेगा। उत्तराखण्ड में यह पहला मौका है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में भेड़, बकरी, मछली एवं मुर्गीपालकों को विपणन हेतु बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे सालाना 200 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर एवं आईटीबीपी के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

नीती घाटी के टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के होने लगे दर्शन

मुख्यमंत्री धामी ने ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में किया लोकार्पण

अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 45 लोग थे सवार, 5 की मौत, कई और लोगों के मरने की आशंका

उत्तराखंड: तुंगनाथ धाम के कपाट 4 नवंबर को होंगे बंद

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article 2 नवंबर को मनाया जाएगा अन्नकूट – गोवर्धन पूजा
Next Article भाईदूज एवं चित्रगुप्त पूजन कल

ताजा खबरें

13 मई को ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल, लखनऊ में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है ये दिन

5 महीना पहले

पहलगाम का ये आतंकवादी हमला सिर्फ हिन्दू पर्यटकों पर ही नहीं बल्कि ज्यादातर कश्मीरियों पर भी है 

6 महीना पहले

कल मनाई जाएगी हनुमान जयन्ती

6 महीना पहले

राम नवमी 6 अप्रैल को

7 महीना पहले

नवरात्र अष्टमी 5 को, नवमी और कन्या पूजन 6 अप्रैल को

7 महीना पहले

आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

7 महीना पहले

शनि का 29 मार्च को मीन राशि में गोचर, जानिए विभिन्न राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

7 महीना पहले

सूर्य ग्रहण 29 मार्च को, अपने देश में सूतक मान्य नहीं

7 महीना पहले

हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 का शुभारम्भ 30 मार्च से

7 महीना पहले

होलाष्टक 7 मार्च से, रुक जायेंगे मांगलिक कार्य

8 महीना पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • Breaking News
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • महाराष्ट्र
  • लखनऊ
  • जम्मू कश्मीर
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य खबरें
  • कोलकाता

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Logo - News Now Logo - News Now
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?